देश

इंदौर रेलवे स्‍टेशन पर हादसा, ट्रेन पकड़ने के चक्‍कर में ग्‍वालियर के युवक की गिरकर मौत

इंदौर में आज सुबह रेलवे स्‍टेशन पर एक हादसा हो गया। यहां एक युवक ट्रेन पकड़ने के चक्‍कर में ट्रेन की ही चपेट में आ गया। इसके चलते उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि यह युवक ग्‍वालियर का रहने वाला था। किसी कारोबार के काम से यहां आया था। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने उसके शव को पीएम के लिए भेज दिया है और घर वालों को सूचित कर दिया है।

रेलवे पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान हर्ष गुप्‍ता निवासी सुनार मोहल्‍ला, ग्‍वालियर के रूप में हुई है।

शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे वह ग्‍वालियर से आई ओवरनाइट एक्‍सप्रेस से इंदौर स्‍टेशन के प्‍लेटफार्म नंबर 4 पर उतरा था।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button