सरपट दौड़ेंगी गाड़ियां,1000 करोड़ की लागत से रतलाम सहित इन जिलों में आधुनिक सड़कों का होगा निर्माण

MP Roadways news: मध्य प्रदेश में लगातार नई सड़क एक्सप्रेसवे और बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। अब राज्य की केवल मुख्य सड़कों का विकास नहीं होगा बल्कि छोटे गांव और मजरे को भी विकसित किया जाएगा। जल्द ही पूरे मध्य प्रदेश में आपको डेवलप की एक नई तस्वीर दिखाई देगी। राज्य के 29 जिलों में नई सड़क का निर्माण किया जाएगा।
29 जिलों में नई सड़क का होगा निर्माण
सुगम संपर्कता परियोजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के 29 जिलों में 1771 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा इस प्रोजेक्ट के लिए एक खास निर्देश जारी किया गया है।
1000 करोड रुपए होंगे खर्च
आपको बता दे इस मेगा प्रोजेक्ट के अंतर्गत 1000 करोड रुपए की लागत से 1771 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। यह सभी सड़क मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के मजरे, टोले, और सांदीपनी स्कूल को मुख्य धारा से जोड़ेंगे इससे गांव तक मूलभूत सुविधाएं आसानी से पहुंच पाएगी।
बिछेगा का सड़कों का जाल
सरकार का लक्ष्य है कि मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सड़कों का जाल बिछाया जाए और इसके लिए प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी गई है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से आधुनिक सड़क बनाया जाएगा। आधुनिक तरीके से बनी सड़क लंबे समय तक टूटेगी नहीं।
रतलाम जबलपुर आगर मालवा मंदसौर और पन्ना जिले में सर्वे का काम भी शुरू हो गया है। इस परियोजना के अंतर्गत नई सड़क का निर्माण होने से यातायात व्यवस्था अच्छी हो जाएगी और गांव के लोगों तक भी सुविधा पहुंच पाएगी।

























