LPG Cylinder Price Hike: बड़ा झटका! 993 रुपए महंगा हुआ LPG Cylinder, देखें अपने शहर में आज का ताजा रेट

LPG Cylinder Price Hike: पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद आम जनता को एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा है। 1 में 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट जारी किया गया है और तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में सीधे ₹1000 की बढ़ोतरी कर दिया।
दिल्ली मुंबई सहित देश के तमाम शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹3000 के पार पहुंच चुका है। एक तरफ कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी हुई है वहीं दूसरी तरफ घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी
सरकारी तेल कंपनियों के आंकड़ों पर ध्यान दे तो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट अलग-अलग शहरों में अलग-अलग बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में ₹1000 की बढ़ोतरी हुई है वही उत्तर प्रदेश में ₹300 की बढ़ोतरी हुई है। शादी सीजन में कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी होने से आम जनता को काफी झटका लगा है।
तमाम शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट (LPG Cylinder Price Hike)
दिल्ली में 993 रुपए की बढ़ोतरी के बाद आज कमर्शियल गैस सिलेंडर 3071 रुपए हो गया है।
कोलकाता में 994 रुपए की बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर 2208 रुपए के बजाय 3202 रुपए में अब मिलेगा।
मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 993 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और अब रेट 3324 रुपए हो गए हैं।
चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3237 रुपए हो गए हैं।
मध्य प्रदेश सहित बिहार अप अन्य राज्यों में भी गैस सिलेंडर के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गैस सिलेंडर के रेट बढ़ोतरी होने के बाद अब होटल का खाना काफी ज्यादा महंगा हो जाएगा।अब शादियों में खाना बेहद महँगा होने वाला है।
























