मध्यप्रदेश

एमपी के इन जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ, 60km/h की रफ्तार से चलेगी हवाएं, पढ़े Weather Update

MP Weather Alert: एमपी में लंबे समय से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी लेकिन अब बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. राज्य के कई जिलों में बीती रात झमाझम बारिश हुई और आज भी तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों ने राज्य के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अधिकतर जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेगी.

गुरुवार की रात इन जिलों में हुई बारिश

गुरुवार की रात मैहर,नरसिंहपुर,पन्ना,सतना,उमरिया, रायसेन, बालाघाट,दमोह,ग्वालियर, जबलपुर,भोपाल समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई. आंधी तूफान के कारण कई जगह पर दुर्घटनाओं की खबर भी सामने आई है। एक क्रम गुरुवार की शाम बारिश होने के वजह से डैम में डूब गया जिसमें 29 लोग सवार थे और चार लोगों की मौत भी हो गई।

आज इन जिलों में होगी बारिश

आज मध्य प्रदेश के भिंड दतिया शिवपुरी ग्वालियर पन्ना कटनी शिवानी सहित कई जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

इन जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट

राजगढ़, पूर्व शिवपुरी, निवाड़ी/ओरछा, सतना/चित्रकूट, मैहर, उमरिया/बांधवगढ़, मंडला/कान्हा, बालाघाट, डिंडोरी, शाजापुर, श्योपुरकलां, भोपाल/बैरागढ़, मुरैना, नरसिंहपुर, दमोह, छतरपुर/खजुराहो, विदिशा/उदयगिरी, टीकमगढ़, रायसेन/सांची/भिंभेटका, अशोकनगर, सीहोर, शहडोल, अनूपपुर/अमरकंटक, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम/पचमढ़ी, रीवा और सागर में आज हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। बारिश होने से राज्य का तापमान गिर जाएगा और वही तेज गर्मी से राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button