देश

Jio-Airtel-Vi यूजर्स ध्यान दें! इन लोगों का सिम कार्ड जल्द हो जाएगा बंद, जानें TRAI का नया नियम

TRAI New Rule For SIM Cards: पिछले कुछ दिनों से कई लोगों के सिम कार्ड को विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के द्वारा बंद किया जा रहा है. रिचार्ज नहीं होने की वजह से टेलीकॉम कंपनियों के द्वारा सिम कार्ड को बंद किया जा रहा है ऐसे में लोग सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में है. कम लोग ही जानते हैं कि ₹20 में भी वह अपना सिम कार्ड बंद होने से बचा सकते हैं.

कई टेलीकॉम कंपनियों के द्वारा ₹20 का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जा रहा है. आप अगर जिओ यूजर है या एयरटेल यूजर है या वोडाफोन यूजर है तो आप ₹20 का रिचार्ज करके अपने सिम कार्ड को बंद होने से बचा सकते हैं.

क्या है TRAI का नया नियम

TRAI के नए नियम के अनुसार 90 दिनों से ज्यादा समय से अगर आपका सिम कार्ड आईएनएक्टिव है तो टेलीकॉम ऑपरेटरों के द्वारा इसे बंद किया जा सकता है और आपका सिम दूसरों को अलर्ट किया जा सकता है. अगर आपका सिम कार्ड दूसरे को अलर्ट हो गया तो आप अपना सिम कार्ड वापस नहीं पा सकते हैं.

अब ₹20 का रिचार्ज करके अपने सिम कार्ड को बंद होने से बचा सकते हैं. यह व्यवस्था खुद भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के द्वारा किया गया है. अगर आपके पास कोई सिम है जिसे आप इस्तेमाल नहीं करते हैं और लंबे समय से रिचार्ज नहीं किए हैं तो इसको बंद किया जा सकता है ऐसे में आप अपने मोबाइल को जल्द से जल्द रिचार्ज कर ले.

मोबाइल रिचार्ज होने से टेलीकॉम ऑपरेटर को पता चलेगा कि आपका सिम कार्ड एक्टिव है. आप चाहे तो छोटा रिचार्ज करके भी अपने सिम कार्ड को बंद होने से बचा सकते हैं. ₹20 का रिचार्ज करके भी सिम कार्ड बंद होने से बचाया जा सकता है.

Back to top button