MP ka Mausam: मप्र में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आज इन जिलों में चमक गरज के साथ होगी तूफानी बारिश

MP ka Mausam: मध्य प्रदेश में मौसम का दो रूप देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों में भयंकर गर्मी पड़ रही है वहीं कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। भोपाल में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और भयंकर गर्मी के वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
इंदौर में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और यहां का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वहीं छतरपुर में तो 43 डिग्री सेल्सियस के पार तापमान पहुंच चुका है। छतरपुर मध्य प्रदेश का सबसे गर्म जिला बन गया है जहां दिन ही नहीं बल्कि रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है।
एक नया सिस्टम हुआ एक्टिव
मध्य प्रदेश में एक नया सिस्टम एक्टिव हुआ है जिसकी वजह से राज्य के कई जिलों में आज झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मौसम में लगातार बदलाव ग्लोबल वार्मिंग के कारण हो रहा है वही राजस्थान के तरफ से आने वाली गर्म हवाओं के वजह से भी एमपी का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। मई के महीने में राज्य के तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच जाएगा।
आज इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा समेत 30 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर तेज आंधी चलने की भी संभावना है।


























