IRCTC का धमाकेदार सस्ता टूर पैकेज, गर्मी की छुट्टियों में बेहद कम खर्च में करें इन धार्मिक स्थलों की सैर

IRCTC tour package: आईआरसीटीसी के द्वारा अक्सर सस्ते टूर पैकेज लॉन्च किए जाते हैं जिसके माध्यम से लोकल खूबसूरत जगह की यात्रा कम खर्च में कर पाते हैं। आप अगर अपने परिवार के साथ किसी बेहतरीन जगह पर घूमना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए बेहद खास टूर पैकेज लाया है। 3 ज्योतिर्लिंगों के साथ शिरडी दर्शन के लिए भी आईआरसीटीसी ने टूर पैकेज लॉन्च किया है। यह हवाई टूर पैकेज है जिसे पांच रात और 6 दिन के लिए संचालित किया जा रहा है।
कई खूबसूरत जगहो पर घूमने का मिलेगा मौका
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में कई खूबसूरत जगह पर घूमने का मौका मिलेगा। शिर्डी और औरंगाबाद आपको घुमाया जाएगा। आपको बता दे यह 23मई 2026 से 28 मई 2026 तक चलेगा।
क्या है इस पैकेज की विशेषताएं?
इस पैकेज में यात्रियों को लखनऊ से नासिक और नासिक से लखनऊ आने जाने की व्यवस्था फ्लाइट से की जाएगी इसके साथ ही खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था 3 स्टार होटल में की जाएगी।
यात्रा के दौरान नासिक के पंचवटी में पांच बरगद के पेड़, सीता गुफा मंदिर और त्रयंबकेश्वर मंदिर के साथ नासिक से भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग का दर्शन भी कराया जाएगा। इसके साथ ही आपको शिर्डी में साईं बाबा, सनी शिंगणापुर मंदिर, औरंगाबाद के घृषणेश्वर मंदिर और एलोरा की गुफाओं में भी घुमाया जाएगा।
कितना आएगा खर्च
इस पैकेज की बुकिंग के लिए प्रति व्यक्ति के हिसाब से 57500 खर्च आएगा वही अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति पर 46500 का खर्चा आएगा और अगर आप तीन व्यक्ति के साथ यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति पर 45000 का खर्च आएगा। अगर आप अपने साथ बच्चा को लेकर जाते हैं तो बच्चे को भी अलग से सीट बुक करना होगा।
अगर आप टिकट बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। आप चाहे तो आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं और आईआरसीटीसी के कार्यालय जाकर भी टिकट बुक कर सकते हैं।

















































