मध्यप्रदेश

MP Roadways News: सफर होगा आसान, मप्र के इस जिले में 66 करोड़ की लागत से नई सड़क का होगा निर्माण

MP Roadways News: मध्य प्रदेश के ब्यावर शहर को नई रफ्तार मिलने वाली है। लंबे समय से यहां ट्रैफिक की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं और सड़क दुर्घटनाएं भी चिंता बढ़ा रही है लेकिन अब यह सब समस्याएं दूर हो जाएगी। यहां पर आधुनिक ग्रेड सेपरेटेड फोरलेन बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इससे ट्रैफिक व्यवस्था को रफ्तार मिलेगी और सफल भी सुरक्षित हो जाएगा।

66 करोड रुपए होंगे खर्च

आपको बता दे कि इस प्रोजेक्ट पर 66 करोड रुपए से अधिक खर्च आएगा। इस रोड की खासियत यह होगी कि इसे बेहद ही आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा। इस सड़क पर हाईवे और लोकल ट्रैफिक पूरी तरह से अलग रहेगी। आए दोनों ब्यावर में सड़क हादसे होते हैं लेकिन अब लोकल ट्रैफिक और हाईवे को पूरी तरह से अलग करने से दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आएगी।

2025 में मिली थी प्रोजेक्ट को स्वीकृति

इस प्रोजेक्ट को अक्टूबर 2025 में स्वीकृति मिली थी और पहले इसके लागत 96 करोड रुपए रखी गई थी लेकिन बाद में इस काम करके 66.37 करोड रुपए कर दिया गया। प्रोजेक्ट का काम कुछ जगहों पर शुरू हो चुका है और इसे दो हिस्सों में पूरा किया जाएगा। पहला हिस्सा खाटू श्याम मंदिर से गुना बाईपास और दूसरा हिस्सा राजगढ़ बाईपास से भोपाल बाईपास तक का होगा।

2 साल में तैयार हो जाएगी सड़क

इस सड़क के निर्माण के लिए 2 साल का डेडलाइन रखा गया है यानी कि मार्च 2027 तक इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इस सड़क के बनके तैयार हो जाने से सफर आसान हो जाएगा और खाटू श्याम यात्रा भी बेहद सुविधाजनक हो जाएगी।

21 मीटर चौड़ा होगा मुख्य फोरलेन

खाटू श्याम मंदिर से लेकर भोपाल बाईपास तक सेपरेटेड बाईपास का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान में इस प्रोजेक्ट में मुख्य सड़क की चौड़ाई 10 मीटर है लेकिन अब इसे 21 मी कर दिया जाएगा और बीच में 2.5 मीटर का चौड़ा डिवाइडर भी बनाया जाएगा। सर्विस रोड के बगल में नालियां भी बनाई जाएगी ताकि बरसात के समय पानी आसानी से निकल सके।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button