किसानों के हित में बड़ा कदम, CM मोहन यादव ने जमीन अधिग्रहण के बदले किया 4 गुना मुआवजा देने का ऐलान

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों के हित में एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश के किसानों का जमीन अधिग्रहण किया जाएगा तो उन्हें मुआवजा के रूप में 4 गुना राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुआवजे के राशि को सीधा चार गुना कर दिया है।। आपको बता दे की भू अर्जन मुआवजे का फैक्टर एक से बढ़कर दो कर दिया गया है।
किसानों के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला
इस फैसले से किसानों को जमीन का अच्छा पैसा मिलेगा और उन्हें सम्मानजनक जीवन में मिलेगा। मुख्यमंत्री के इस फैसले से किसान काफी समृद्ध हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने किसानों के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला लिया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इंदौर मनमाड़ रेल लाइन जैसे तमाम प्रोजेक्ट के बिछड़ने का हमें कष्ट है इसलिए हमने किसानों को ज्यादा मुआवजा देने का ऐलान किया है। स्वाभाविक है इससे काम में गति आएगी।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान नारी शक्ति बंधन अधिनियम का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें यह समझ नहीं आ रहा है कि विपक्ष इसका विरोध क्यों कर रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विपक्ष ने कहा था कि हम लाडली बहन योजना को बंद करेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ ।
मुख्यमंत्री ने गेहूं के दाम ₹2700 किए जाने को लेकर कहा कि हमने घोषणा पत्र में कहा था कि गेहूं का दाम 2700 रुपए प्रति क्विंटल करेंगे और 5 साल के भीतर हम अपना वादा पूरा करेंगे। फिलहाल हम 26 25 रुपए गेहूं का दाम दे रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हम किसानों को समृद्ध बनाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।

















































