मध्यप्रदेश

छात्रों के लिए जरूरी खबर: मप्र में B.Ed, बीपीएड कोर्स में एडमिशन पर बड़ा अपडेट आया सामने,देखें यहां

MP Education News: मध्य प्रदेश में B.Ed, बीपीएड कोर्स करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जल्दी आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी हालांकि इस बार कॉलेज की संबद्धता अटकी हुई है। अगले महीने से बीएड बीपीएड कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

एक तरफ प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की खबर आ गई है वहीं दूसरी तरफ कॉलेज के संबद्धता और नवीनीकरण का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है जिससे छात्रों में चिंता देखने को मिल रहा है। सरकार के द्वारा इस बार नया सिस्टम लागू किया गया है जिसमें कागजी प्रक्रिया के बजाय मौके पर जाकर सत्यापन करना जरूरी है।

प्रक्रिया पूरी होने में लगभग 2 महीने तक का समय लग सकता है वहीं उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा अगले महीने से bed में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

नर्सिंग MBAऔर पारंपरिक कॉलेज के निरीक्षण अगले सप्ताह से शुरू हो जाएंगे। इसके लिए फॉर्मेट तैयार कर लिया गया है और निरीक्षण दलों का भी गठन कर लिया गया है। राज्य में कॉलेज की संख्या अधिक है ऐसे में निरीक्षण दलों के द्वारा प्रक्रिया पूरी करने में 2 महीने तक का समय लग सकता है। वहीं दूसरी तरफ अगले महीने काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

अगर आपको B.ED का कोर्स करना है तो आप एडमिशन के लिए तैयार रहे क्योंकि अगले महीने से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। आपको अपने कॉलेज के बारे में जानकारी जुटा लेनी चाहिए।

यहां देखिए पूरी जानकारी

कोर्स: B.Ed, M.Ed, B.P.Ed,
पात्रता: बीपीएड के लिए स्नातक में आमतौर पर 50-60% अंक, और शारीरिक दक्षता परीक्षा (physical test) भी ली जाती है।
फीस: सरकारी कॉलेजों में फीस करीब ₹25000 – ₹60,000 प्रति वर्ष होती है, जबकि निजी कॉलेजों में फीस ₹50,000 से ऊपर है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button