अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर, MPPSC ने बदल दिया परीक्षा से जुड़ा यह नियम

MPPSC 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 को लेकर एक नया नियम जारी किया गया है जिसको लेकर गाइडलाइन भी जारी हो गया है। इस नई गाइडलाइन के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
क्यों बदला गया नियम?
MPPCS का कहना है कि यह बदलाव परीक्षा में पारदर्शिता के लिए जरूरी है और सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से भी यह बदलाव किया गया है। परीक्षा के दौरान सभी सघन जांच होगा जिसमें दो से तीन मिनट का समय लग सकता है ऐसे में यह बदलाव करना बहुत जरूरी था।
191 पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दे कि इस बार राज्य सेवा परीक्षा के लिए 155 और राज्यबंध सेवा के लिए 36 पद निर्धारित किया गया है जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी से 9 फरवरी तक चली थी। 26 अप्रैल को परीक्षा होनी है जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।
परीक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में तैयारी की जा रही है और अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वह परीक्षा देने आने से पहले एक बार नए नियमों के बारे में जरूर जान ले। समय पर परीक्षा केंद्र में नहीं आने से परीक्षार्थियों की परेशानी बढ़ सकती है।



















































