Bank Holidays: फटाफट निपटा लें जरूरी काम! 14 से 19 अप्रैल तक बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays: अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई काम है तो फटाफट पूरी कर लीजिए क्योंकि 14 से 19 अप्रैल तक बैंकों में छुट्टियां रहने वाली है।रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है जिसके अनुसार 14 से 19 अप्रैल तक भारत के अलग-अलग राज्यों में बैंकों में छुट्टियां रहने वाली है। अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो जल्द पूरा कर लीजिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
14 अप्रैल को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक
14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी ऐसे में देश की अधिकतर शहरों में इस दिन छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही साथ इस दिन बैसाखी तमिल नव वर्ष और बिहू जैसे त्यौहार भी मनाए जाएंगे। इस कारण नई दिल्ली भोपाल चंडीगढ़ शिमला रायपुर समेत कई शहरों में बैंक खुले रहेंगे लेकिन अन्य शहरों में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
15 अप्रैल: 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस और बंगाली नव वर्ष का त्यौहार मनाया जाता है ऐसे में कोलकाता शिमला गुवाहाटी और कोच्चि जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे। देश के बाकी शहरों में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे।
16 अप्रैल को कहां-कहां रहेगी छुट्टियां
16 अप्रैल को बिहू का त्यौहार मनाया जाएगा ऐसे में इस दिन गुवाहाटी में बैंकों में छुट्टी रहेगी। देश के अन्य हिस्सों में इस दिन बैंक खुले रहेंगे।
19 अप्रैल: 19 अप्रैल को रविवार है ऐसे में इस दिन साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
ऑनलाइन काम पर नहीं पड़ेगा असर
हालांकि इस दौरान ऑनलाइन कम पर किसी भी तरह का असर देखने को नहीं मिलेगा। ऑनलाइन काम चलते रहेंगे। आप एटीएम ऑनलाइन पेमेंट के जरिए आसानी से पैसा निकाल सकते हैं या कहीं भी पैसा भेज सकते हैं।


























