मध्यप्रदेश

मप्र में अचानक हजारों लोगों की गैस सिलेंडर बुकिंग हुई रद्द, जानें क्या है कारण

LPG Gas Cylinder: देश में ऊर्जा संकट की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। एलपीजी गैस सिलेंडर के वितरण व्यवस्था में कई तरह की तकनीकी बदलाव किए गए हैं जिसकी वजह से अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में 1 मार्च से लेकर 31 मार्च के बीच की गई हजारों गैस सिलेंडर की बुकिंग अचानक रद्द हो गई है। इसके वजह से आम जनता की परेशानियां बढ़ने लगी है।

सिस्टम अपडेट के बाद बढ़ी दिक्कतें

एलपीजी वितरण प्रणाली में तकनीकी अपग्रेड और नए नियम लागू करने के वजह से ऐसी स्थिति बन गई है। सामने आई जानकारी के अनुसार नए वृतीय वर्ष 2026 27 के तहत उपभोक्ता डाटा ईकेवाईसी अनिवार्य करने और ओटीपी सिस्टम लागू करने की प्रक्रिया की जा रही है।

एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारे

मध्य प्रदेश के शहर और ग्रामीण क्षेत्र के गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। कई घंटे तक लाइन लगने के बाद भी लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। लोग खाली हाथ घर लौटने के लिए मजबूर है।

कई लोगों ने अभी तक एक केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है इसके वजह से भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। वही ओटीपी अब जरूरी कर दिया गया है ऐसे में जिनका नंबर बंद हो गया है उनके गैस सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों और बुजुर्ग उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों के मोबाइल नंबर पुराने या बंद होने के कारण ओटीपी प्राप्त नहीं हो पा रहा, जिससे उन्हें बार-बार एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button