मध्यप्रदेश

ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, मप्र के इस डिपार्टमेंट में निकली बंपर वैकेंसी, यहां देखें डीटेल्स

MP government job vacancy: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के द्वारा नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्युटर के 2317 पदों पर भर्ती निकल गया है। आप अगर मेडिकल फील्ड में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए काफी अच्छा मौका।

आपको बता दे इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 20 अप्रैल तक ऑफिस के लिए फॉर्म भर सकते हैं। 25 अप्रैल तक फॉर्म में सुधार करने का आपको मौका मिलेगा। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द फॉर्म भर ले।

कब होगी परीक्षा?

नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्युटर के पदों के लिए 15 मई को एग्जाम दिया जाएगा। इसके लिए दो शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन होगा। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे शुरू होकर 12:00 तक चलेगी, वहीं दूसरी शिफ्ट 3:00 से शाम 5:00 तक आयोजित होगी।

कितना लगेगा आवेदन से शुल्क

इसके लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के हिसाब से रखा गया है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹500 देना होगा वही मध्य प्रदेश के एससी एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को ₹250 देना होगा।

परीक्षा पैटर्न और शैक्षणिक योग्यता
इस परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य अभिरुचि और संबंधित विषय पर आधारित 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।

इसके लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल रखी गई।वही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगा। आप अगर फॉर्म भरना चाहते हैं तो जल्द से जल्द इसके लिए फॉर्म आवेदन कर दें।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button