अब इलाज कराना होगा महंगा, रतलाम,नीमच सहित तमाम जिलों में बढ़ेंगे दवाईयो के रेट, जाने क्या है कारण

MP medicines will be expensive : मिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब दवाइयां पर भी देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश में दवाइयां के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। मिडिल ईस्ट युद्ध के वजह से समोसा कचोरी तक के रेट में बढ़ोतरी हो गई है। पहले जो समोसा ₹10 में मिलता था अब वह ₹20 में मिलने लगा है।
सामने रिपोर्ट के अनुसार चीन ने आपदा में भी अवसर खोज लिया है। अमेरिका ईरान युद्ध असर ग्लोबल सप्लाई पर पड़ने लगा है इसके कारण दवाओं का कच्चा माल 166 परसेंट महंगा हो गया है।अगर यह तनाव और लंबा चला तो बाजार में दवा के कीमतों में 25 से 30% तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
आपको बता दे की बीपी शुगर और अस्थमा जैसे बीमारियों की दवाई काफी महंगी हो जाएगी। मध्य प्रदेश के रतलाम नीमच समय तमाम जिलों की लगभग 200 से ज्यादा फार्मा कंपनी चीन पर निर्भर है। युद्ध के वजह से चीन से आने वाले जहाज को अब मुंबई तक आने में 40 के जगह 90 दिन का समय लग रहा है। शिपिंग लागत भी बढ़ गई है जिसका सीधा असर दवाइयां पर पड़ रहा है।
पूरे देश में दवाइयां के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है वही मध्य प्रदेश में भी दवाइयां के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। सबसे ज्यादा डायबिटीज अस्थमा बुखार खांसी आदि के दावों के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।



















































