2 घंटे का सफर तय होगा मात्र 45 मिनट में, मप्र में 33.4km लंबे 4-लेन सड़क का निर्माण कार्य हुआ शुरू

Indore Khandwa highway: मध्य प्रदेश में लगातार नई सड़क एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। राज्य में एक और फोरलेन हाईवे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इंदौर से खंडवा और आगे महाराष्ट्र दक्षिण भारत तक कनेक्टिविटी देने के लिए NH-347 बिजी हाई स्पीड कॉरिडोर का काम अब अंतिम चरण में है। तेजाजी नगर से बलवाड़ा तक 34.4 किलोमीटर लंबे फोरलेन सड़क का काम 90% तक पूरा हो चुका है।दिसंबर 2026 तक इस फोरलेन सड़क का उद्घाटन हो सकता है।इस फोरलेन सड़क का उद्घाटन होने के बाद जो दूरी 2 घंटे में तय होती है वह मात्र 45 मिनट में तय हो जाएगी।ऐसे यात्रियों को ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी।
इंदौर बलवाड़ा फोरलेन सड़क एक सड़क परियोजना नहीं है बल्कि मालवा निर्माण की आर्थिक विकास का रास्ता भी है।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा इंदौर के तेजाजी नगर से बलवाड़ा तक इस परियोजना का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
आपको बता दे कि इस सड़क के साथ टनल,घाट सुधार और बड़े ब्रिज का काम भी तेजी से किया जा रहा है हालांकि तीन क्रिटिकल पॉइंट अभी भी प्रोजेक्ट के रफ्तार पर ब्रेक लगाया हुआ है।
6 किलोमीटर हिस्सा गुजरेगा जंगलों से
आपको बता दे इंदौर से बलवाड़ा तक का सफर आने वाले दिनों में रोमांच से भरा हुआ रहेगा। आपको बता दे इस सड़क का 6 किलोमीटर हिस्सा गाने जंगलों से होकर गुजरेगा जिससे यात्रियों को सफर के दौरान प्रकृति के रोमांचक नजरों का लुफ्त उठाने का मौका मिलेगा। आपको बता दे इसके कुछ हसन को ऊंचे पहाड़ों को काटकर भी बनाया गया है। प्रोजेक्ट के अंतर्गत 24 ब्रिज का निर्माण भी किया जा रहा है। जैसे ही यह सड़क परियोजना पूरी होती है इसके बाद सफर आसान हो जाएगा।



















































