मध्यप्रदेश

मप्र में बिना कनेक्शन भी मिलेगा एलपीजी गैस सिलेंडर, CM मोहन यादव ने नया नियम किया लागू

LPG gas cylinder: देश भर में रसोई गैस सिलेंडर की कमी से लोग परेशान हो रहे हैं। उद्योग वाले लोग अपने नौकरी छोड़कर घर जाने लगे हैं और पढ़ने वाले बच्चों को भी परेशानी हो रही है जिसे देखते हुए सरकार के द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर नया नियम बनाया गया है।

देशभर में 5 किलो वाला छोटू एलपीजी गैस सिलेंडर की बिक्री शुरू कर दी गई है। मध्य प्रदेश में भी छोटू एलपीजी गैस सिलेंडर मार्केट में उतारा गया है ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। इसे खासकर श्रमिक मजदूर और पढ़ने वाले बच्चों के लिए बनाया गया है।

5 किलो वाले इस गैस सिलेंडर की कीमत 1642 ते की गई है जिसे आप 645 में रिफिल कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात है कि यह गैस सिलेंडर मध्य प्रदेश में आसानी से उपलब्ध हो जा रहा है। जिला आपूर्ति अधिकारी अरविंद सिंह भदौरिया ने बताया कि किसी भी दुकान पर जाकर आप 5 किलो वाला सिलेंडर ले सकते हैं।

छोटू सिलेंडर सिर्फ गैस एजेंसी पर ही नहीं, बल्कि पेट्रोल पंप, किराना दुकान, बर्तन की दुकान और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर भी मिलेगा। इंडेन के सिलेंडर अधिक जगहों पर उपलब्ध होंगे, जबकि भारत गैस के सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से मिलेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button