रतलाम

Ratlam News: रतलाम जिले में कल 24 पंचायतों में 4 घंटे सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं, सुबह 9 से दोपहर 1 तक अधिकारी सुनेंगे परेशानी

Ratlam News: रतलाम जिले में जनपद की 24 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण 14 मार्च को अपनी समस्याएं सरकारी अमले को बता सकेंगे। इसके लिए उन्हें अधिकारियों के पास नहीं जाना पड़ेगा। वे खुद उनकी पंचायतों में आकर सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक आम लोगों की परेशानी सुनेंगे।

इसमें ग्राम पंचायत बंजली, कनेरी, लालगुवाड़ी, मधूरी, बिबड़ौद, हरथली, जुलवानिया, मोरवनी, पलसोड़ी, राजपुरा, रामपुरिया, सागोद, भारोड़ा, बोदिना, डेलनपुर, दिवेल, गोपालपुरा, इसरथुनी, जामथून, खोखरा, नौगांवाकला, पलटूना, पलसोड़ा और पंचेड शामिल हैं। इसके बाद कलेक्टर मिशा सिंह पंजी चेक करेंगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button