मंदसौर

Mandsaur News: मंदसौर जिले के यात्री 3 दिन कर सकेंगे फ्री बस सेवा, सीतामऊ साहित्य महोत्सव हेतु 31 जनवरी तक रहेगी निशुल्क बस सर्विस, देख शेड्यूल

Mandsaur News: सीतामऊ साहित्य महोत्सव में भाग लेने वाले साहित्य प्रेमियों और श्रोताओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने आने-जाने हेतु निःशुल्क बसों की व्यवस्था की है। यह सुविधा 29 जनवरी से 31 जनवरी तक पूरे तीन दिन उपलब्ध रहेगी। प्रशासन के इस निर्णय से महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित होने की उम्मीद है।

कलेक्टर अदिति गर्ग के अनुसार, पहली बस प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे गांधी चौराहा, मंदसौर पर उपलब्ध रहेगी और सुबह 9:00 बजे सीतामऊ साहित्य महोत्सव के लिए रवाना होगी। यह बस दोपहर 2:00 बजे सीतामऊ से वापस मंदसौर के लिए प्रस्थान करेगी, जिससे श्रोता दिन के सत्रों में भाग लेकर आसानी से लौट सकेंगे।

इसके अलावा, दूसरी बस दोपहर 1:00 बजे गांधी चौराहा, मंदसौर से सीतामऊ के लिए रवाना होगी। यह बस महोत्सव की सभी गतिविधियों के समापन के बाद सीतामऊ से वापस रवाना होकर गांधी चौराहे पर यात्रियों को छोड़ेगी। इस व्यवस्था से वे श्रोता भी लाभ उठा सकेंगे जो दोपहर या शाम के सत्रों में शामिल होना चाहते हैं। प्रशासन ने बताया कि श्रोता अपनी सुविधा और कार्यक्रम में भागीदारी की अवधि के अनुसार किसी भी बस सेवा का उपयोग कर सकते हैं। बस सेवा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि साहित्य महोत्सव में जिलेभर से अधिक से अधिक लोग पहुंचें और साहित्य, संस्कृति व विचारों के इस आयोजन का लाभ लें।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button