दिल्ली से कोटा तक का सफर होगा नॉन स्टॉप, फरवरी में शुरू हो जाएगा एक्सप्रेस-वे

Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली से कोटा का सफर नॉन स्टाप होने वाला है। फरवरी माह से दिल्ली से कोटा तक बिना किसी रुकाउट के वाहन फर्राटा भरते हुए नजर आएंगे। 31 जनवरी तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा। ऐसे में दिल्ली से कोटा तक का सफर कुछ ही घंटों का शेष रह जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने लक्ष्य तय किया है कि जनवरी के अंत तक शेष बचे कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। जिससे कोटा संभाग के लोगों को सीधे दिल्ली तक की कनेक्टिविटी मिल सकेगी।
अंतिम चरण में चल रहा है काम
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। वर्तमान में राजस्थान के लाखेरी (बूंदी) और सवाई माधोपुर के बीच निर्माण कार्य चल रहा है। यह निर्माण कार्य 31 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे इस रूट पर रमजान के लिए शुरू कर दिया जाएगा। दावा किया गया है कि 31 जनवरी से पहले इस हिस्से का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। वर्तमान में इस छोटे से टुकड़े के अधूरे होने के कारण ट्रैफिक को डाइवर्ट करना पड़ता है, लेकिन फरवरी की शुरुआत से वाहन चालक बिना किसी बाधा के सीधे दिल्ली की ओर बढ़ सकेंगे। एक्सप्रेस-वे के दूसरे छोर यानी झालावाड़ की तरफ भी काम तेजी से चल रहा है। वहीं मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व से गुजरने वाली दरा टनल) का कार्य मार्च तक पूरा होने की संभावना है।
