मध्यप्रदेश

मप्र के इस शहर में चलेंगी 150 नई ई-बसें, 20 लाख लोगों का सफर होगा आसान

MP News: मध्यप्रदेश में इंदौर शहर के लोगों का सफर सुहाना होने वाला है। जहां पर शहर के हर कौने के लिए बस की सुविधा मिलेगी। इसके लिए एमपी सरकार की तरफ से 150 नई ई-बसें चलाई जाएगी। इन ई-बसों से जहां शहर के लोगों को सुविधा मिलेगी, वहीं शहर के आसपास के गांवों तक भी इस ई बस सेवा की शुरआत की जाएगी। ताकि शहर आने वाले लोगों को परेशानी नहीं होगी। ई-बस सेवा के संचालन के बाद लोगों को निजी वाहनों को लेकर चलने में कमी आएगी और शहर के लोगों का कुछ हद तक जाम से भी राहत मिलने वाली है। हालांकि इससे पहले शहर में विभिन्न रुट पर 120 बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन शहर की आबादी के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। सरकार के प्लान के हिसाब से 150 नई ई बस चलने के बाद शहर में बसों की संख्या लगभग 270 के करीब हो जाएगी। इन बसों के माध्यम से शहर के बीच व बाहरी क्षेत्र को भी कवर किया जाएगा और लोगों को घर के निकट ही बस की सुविधा मिल जाएगी।

20 लाख लोगों को मिलेगी सुविधा

सरकार के प्लान के हिसाब से शहर में चलाई जाने वाली 150 नई बसों को विभिन्न रुटों पर चलाया जाएगा। इसके लिए फिलहाल 32 रुट पर चलाने का प्लान बनाया गया है। इसमें शहर व आसपास के क्षेत्र को शामिल किया गया है। इन नई बसों के चलने के बाद करीब 20 लाख लोगों को सीधा फायदा मिलने वाला है। मार्च से 150 ई बसों का संचालन शुरू होगा। स्थानीय प्रशासन की तरफ से नई ई बस को चलाने की प्रक्रिया को तेजी से किया जा रहा है, ताकि शहर के लोगों को कम रेट पर बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button