कारोबार

Gold Rate: सोने में आज 22 जनवरी को आई बड़ी गिरावट, देखिए कितनी पहुंच गई है कीमत

Today Gold Rate Update: सोने की कीमतों में हो रहे उछाल पर आज 22 जनवरी को ब्रेक लग गया है। चमकीली धातु आज 22 जनवरी को 2,728 रुपए सस्ती हो गई है। इससे पहले बुधवार को सोने की कीमतों की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमतों में 6818 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इंडिया बुलियन एम ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार आज सोना 2,728 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 1,51,449 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में तेज उछाल देखा जा रहा था। अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच नए व्यापार तनाव, बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिम और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने सोने को मजबूती मिल रही थी। राष्ट्रपति ट्रंप की ग्रीनलैंड को लेकर आठ यूरोपीय देशों पर अतिरिक्त टैरिफ की धमकी और डेनमार्क द्वारा क्षेत्र में सैन्य मौजूदगी बढ़ाने के संकेत से भी बाजार में अनिश्चितता बढ़ रही थी। लेकिन आज जिओ पॉलिटिक्स इतना कम होने से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

इस प्रकार चल रहा है सोने का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4867 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। सोने की कीमतें वीरवार को ऊपर में 4800 और नीचे में 4700 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी वीरवार को 1,57,000 और एक दिन पूर्व 1,59,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा रहा। वहीं उज्जैन सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 1,54,360 रुपए और 22 कैरेट सोना 145000 रुपए के हिसाब से मिल रहा है। रतलाम सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 1,55,200 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,700 प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमतें 1.54 लाख प्रति 10 ग्राम से ऊपर चल रही हैं।

Back to top button