मंदसौर

Mandsaur News: मंदसौर जिले में 13 करोड़ की लागत से बनेगी 4 सड़कें, गांवों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

Mandsaur News: मंदसौर जिले में 13.29 करोड़ रुपए से 4 सड़कें बनेंगी। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने शुक्रवार को मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों का ग्राम आक्या बीका और ग्राम चावली में भूमिपूजन किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कें परिवहन, कृषि, उद्योग और देश के समग्र विकास की आधारशिला हैं। मजबूत सड़क नेटवर्क से गांव, खेत और बाजार सीधे जुड़ते हैं, जिससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिलती है।

ग्राम आक्या बीका गौशाला परिसर में 9.38 करोड़ रुपए की तीन सड़कों का भूमिपूजन किया गया। इसमें खेड़ा से टकरावद सड़क 3.02 करोड़ रुपए, आक्या बीका से मगराना सड़क 3.83 करोड़ रुपए और ढाणी से भेरूजी सड़क 2.38 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी। इसके अलावा ग्राम चावली में बोरखेड़ी से बाबूखेड़ा वाया चावली सड़क मार्ग का भूमिपूजन किया गया। इसकी लागत 3.91 करोड़ रुपए है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी सड़कों से किसान अपनी उपज समय पर मंडी तक पहुंचा पाते हैं और उद्योगों को भी लाभ मिलता है।

कार्यक्रम में टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए गए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button