कारोबार

Silver Rate Hike: बिते एक साल में 3 गुना महंगी हुई चांदी, रतलाम सराफा बाजार में 15 जनवरी 2025 को 90,500 थे भाव

Ratlam Bullion Market Silver Rate: एक साल में ही चांदी 3 गुना महंगी हो गई है। 15 जनवरी 2025 को रतलाम सर्राफा मार्केट में चांदी के भाव ,(silver price in Ratlam) 90,500 रुपए प्रतिकिलो थे। गुरुवार को सराफा बाजार में चांदी 2 लाख 72 हजार 200 रुपए प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। यानी एक साल में भाव तीन गुना बढ़ गए। सालभर में इसने सोने से ज्यादा रिटर्न दिया है। पिछले साल इस समय सोना (gold rate in Ratlam) 79,850 रुपए प्रति दस ग्राम बिक रहा था। अब इसके भाव एक लाख 45 हजार 300 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए हैं। यानी सोने के भाव सालभर में दोगुना भी नहीं हुए। हालांकि सालभर में सोने में 65,500 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है।

सालभर में इस प्रकार महंगी हुई चांदी

रतलाम सर्राफा बाजार में 15 जनवरी 2025 को चांदी के भाव (silver rate) 90,500 रुपए प्रति किलो थे। 18 मार्च 2025 को पहली बार चांदी लखटकिया हो गई और भाव एक लाख प्रति किलो पर पहुंच गए। इसके बाद 22 दिसंबर 2025 को चांदी के भाव बढ़कर 2 लाख 5 हजार 800 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए और 1 साल बाद 15 जनवरी 2026 को चांदी के भाव लगभग तीन गुना बढ़कर (silver rate hike) 2 लाख 72 हजार 200 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं।

आगे जारी रहेगी तेजी

रतलाम सराफा व्यापारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय तेजी से घरेलू बाजार में चांदी महंगी हो रही है। यदि वर्तमान के हिसाब से देखा जाए तो चांदी के भाव में आगे भी तेजी जारी रहेगी। आगामी एक साल में चांदी के भाव 4 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकते हैं। वहीं सोने के भाव (gold rate hike) 2 लाख रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंचने का अनुमान है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button