मध्यप्रदेशमौसम अपडेट

मप्र में स्कूलों में हुई छुटियां, अगले दो दिन 19 जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Alert MP: मध्य प्रदेश राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से अब बाढ़ के हालात हो गए हैं। प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही भीषण बारिश से नदियां और नाले खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं। जिस वजह से कई जिलों में स्थानीय प्रशासन द्वारा बाढ़ की खतरे को देखते हुए स्कूली बच्चों की छुट्टी (School Holiday MP) की घोषणा कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के शिवपुरी और गुना जिले सहित सात जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और बाढ़ के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी और गुना जिले सहित श्योपुर, मुरैना, भिंड और ग्वालियर जिले में भारी बारिश और बाढ़ के खतरे को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी (school holiday MP) घोषित की गई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा इनमें से कुछ जिलों में नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी की गई है और कुछ जिलों में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल बंद करने की आदेश जारी किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार प्रदेश के गुना जिले में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र, भिंड जिले में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल, ग्वालियर जिले में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल, रायसेन जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूल, मुरैना जिले में सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र, श्योपुर जिले में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल और शिवपुरी जिले में सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्र बंद (School Closed MP) रखने की आदेश जारी हुए हैं। वहीं कई अन्य जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

ग्वालियर, चंबल, सागर और उज्जैन संभाग के जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल द्वारा अगले दो दिन प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश (heavy rain alert MP) का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि प्रदेश के लगभग 25 से अधिक जिलों में पिछले 24 घंटे में कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई है। मानसून के सक्रिय होने के कारण अब एक बार फिर मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के ग्वालियर, सागर, चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में अगले 48 घंटे भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है। बता दें कि क्वारी नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण गुप्तेश्वर मंदिर डूब गया है। वहीं भारी बारिश के कारण श्योपुर जिले का आवदा बांध ऊपर तक भर गया है। इसके अलावा जल विभाग द्वारा शिवपुरी में मड़ीखेड़ा बांध के चार गेट और सुजारा बांध के आठ गेट खोल दिए गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन, शिवपुरी, श्योपुर, भिंड, रायसेन, मुरैना, पन्ना, ग्वालियर, गुना, नर्मदापुरम, भोपाल, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, बुरहानपुर सहित 19 जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से इन जिलों में लोगों को बारिश के दौरान घर से न निकलने और बच्चों और बुजुर्गों के साथ पशुओं का ध्यान रखने की अपील की है। इसके अलावा प्रदेश के लगभग 20 से अधिक जिलों में भी अगले दो दिन बारिश होने की संभावना है। वहीं नदियों में लगातार बढ़ रही जल स्तर को देखते हुए प्रदेश के कुछ जिलों में बाढ़ का अलर्ट भी जारी किया गया है। (KAL KA MAUSAM MP)

Related Articles

Back to top button