मध्यप्रदेश

सावन सोमवार- शिप्रा के लिए निकली महाकाल की सवारी:पंचामृत अभिषेक, ओंकारेश्वर का महाश्रृंगार; जबलपुर में 33 KM की कांवड़ यात्रा

उज्जैन में सावन महीने के दूसरे सोमवार पर सोमवार शाम करीब 4 बजे 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान महाकालेश्वर की सवारी निकली। सवारी में भगवान चंद्रमोलेश्वर पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। इससे पहले महाकाल मंदिर में पंडे-पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में बैंड की प्रस्तुति भी दी गई।

सवारी में झाबुआ-पेटलावद से आए कलाकारों ने भगोरिया शैली में नृत्य कर भगवान महाकाल की आराधना की। महिलाओं ने भी सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। सवारी मार्ग पर भगवान महाकाल के दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। पूरे मार्ग पर भक्तों में उत्साह नजर आ रहा है।

भगवान चंद्रमोलेश्वर की सवारी करीब ढाई किलोमीटर का मार्ग तय कर शिप्रा तट स्थित रामघाट पहुंचेगी। यहां भगवान का पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद सवारी निर्धारित मार्ग से वापस महाकाल मंदिर पहुंचेगी। शाम करीब 7 बजे तक सवारी के मंदिर लौटने की संभावना है।

तड़के 2:30 बजे मंदिर के कपाट खुले इससे पहले भस्म आरती के लिए तड़के 2:30 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सभा मंडप में शिव के गण वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन कर आज्ञा ली गई। फिर चांदी का पट खोलकर कर्पूर आरती की गई। नंदी हॉल में नंदी का स्नान, ध्यान और पूजन किया गया।

जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट और आभूषणों के साथ भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट का श्रृंगार कर भस्म चढ़ाई गई।

शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ-साथ फूलों की माला धारण कराई गई। फल और मिठाई का भोग लगाया गया।सावन सोमवार के साथ प्रदोष का संयोग पर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग का महाश्रृंगार करने के बाद महाभोग लगाया गया।

सवारी की देखिए तस्वीरें…

महाकाल की सवारी की पूजा-अर्चना करते पंडे-पुजारी।

महाकाल की सवारी की पूजा-अर्चना करते पंडे-पुजारी।

मंदिर परिसर में महिलाओं ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी।

मंदिर परिसर में महिलाओं ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी।

सवारी निकलते वक्त मंदिर में बैंड की प्रस्तुति दी गई।

सवारी निकलते वक्त मंदिर में बैंड की प्रस्तुति दी गई।

सवारी मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं।

सवारी मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं।

मंदिर के पट खुलने से लेकर भस्म रमाने तक महाकाल निराकार स्वरूप में रहते हैं।

मंदिर के पट खुलने से लेकर भस्म रमाने तक महाकाल निराकार स्वरूप में रहते हैं।

बाबा महाकाल के दर्शन करने देशभर से लोग पहुंचे हैं।

बाबा महाकाल के दर्शन करने देशभर से लोग पहुंचे हैं।

पशुपतिनाथ मंदिर में अभिषेक, जबलपुरमें कांवड़ यात्रा

मंदसौर में सुबह 5 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद अष्टमुखी पशुपतिनाथ महादेव की मंगला आरती हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान पशुपतिनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक और मनोकामना अभिषेक किया। भक्तों ने भोले को बेलपत्र, धतूरा समेत पूजन सामग्री अर्पित की। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया है। शाम को संध्या आरती, शिव भजन-कीर्तन और रात में शयन आरती के बाद निर्धारित समय पर मंदिर के पट बंद किए जाएंगे।

टीकमगढ़ के शिव धाम कुंडेश्वर में सुबह 4 बजे पुजारियों ने भोलेनाथ का अभिषेक किया। शाम 4 बजे तक गर्भ गृह भक्तों के लिए खुला रहेगा। इसके बाद भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार होगा। शाम 7 बजे महाआरती होगी।

भिंड के कुंडेश्वर महादेव मंदिर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण अनुष्ठान किया गया। जबलपुर में 33 किलोमीटर की संस्कार कावड़ यात्रा निकाली गई ।

ओंकारेश्वर और जबलपुर की देखें तस्वीरें…

बाबा ओंकार को बेल पत्र और फूलों से सजाया गया है।

बाबा ओंकार को बेल पत्र और फूलों से सजाया गया है।

जबलपुर में 33 किलोमीटर की संस्कार कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है।

जबलपुर में 33 किलोमीटर की संस्कार कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button