कारोबार

Ratlam News: रतलाम सराफा बाजार पर इंपोर्ट ड्यूटी का ‘शॉक’ बेअसर एक दिन रही तेजी, अब फिर गिरने लगे भाव

Ratlam News: सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने से रतलाम सराफा बाजार में आई तेजी का असर अब फिर कम होने लगा है। सोने और चांदी के भाव (gold silver rate) में फिर गिरावट शुरू हो गई है। सोने के भाव में शुक्रवार को 4 हजार रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई और सराफा बाजार में सोना 1.54 लाख रुपए प्रति दस ग्राम बिका। वहीं जेवराती सोना 1 लाख 41 हजार 247 रुपए प्रति दस ग्राम बिका।

चांदी के भाव में आई 12000 से अधिक के गिरावट

रतलाम सराफा बाजार में चांदी के भाव में 12 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट आई और चांदी 2.58 लाख रुपए (silver rate) प्रति किलो बिकी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने सोने और चांदी के भाव में इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने से सोने और चांदी महंगे हो गए थे। इससे सोने के भाव (Gold rate) 1.58 लाख रुपए पहुंच गए थे। वहीं चांदी के भाव 2 लाख 71 हजार रुपए प्रतिकिलो पहुंच गए। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी बढ़ा दी है। अभी यह 6 फीसदी थी, इसे बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है।

बाजार में ग्राहकी नहीं है, आगे तेजी की संभावना कम

सराफा व्यापारी कीर्ति बड़जात्या ने बताया कि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सराफा बाजार में एक दिन की तेजी आई थी लेकिन यह थम गई है। न तो शादियों का सीजन है और न त्योहार। इससे बाजार में ग्राहकी नहीं है। वहीं आगे चाल नहीं है, जिससे आगे भाव में तेजी की संभावना नहीं लग रही है।

ऑल टाइम हाई भाव से सस्ते बिक रहे

ड्यूटी बढ़ने से दोनों धातुओं के भाव में भले ही तेजी का रुख है लेकिन सोना और चांदी अभी भी ऑल टाइम हाई भाव से सस्ते बिक रहे हैं। सोने के ऑल टाइम हाई भाव 1 लाख 83 हजार 200 रुपए प्रति दस ग्राम तो चांदी के भाव 3 लाख 85 हजार रुपए प्रति किलो रह चुके हैं। ये दोनों धातुएं 29 जनवरी को इस भाव पर बिकी थीं। (Gold silver rate)

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button