देश

35 मिनट में 88km की दूरी, मप्र के इस जिले में बनेगा नया बाईपास, 1347 करोड रुपए होंगे खर्च

MP New Western Bypass: एमपी के ग्वालियर शहर में एक नया वेस्टर्न बाईपास बनने वाला है इसके बनने के बाद ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक काम हो जाएगी। इस बाईपास की लंबाई 28.5 किलोमीटर होगी। इसके बनने के बाद भरी गाड़ी शहर के अंदर नहीं आएगी। इसके बनने से ग्वालियर शहर का काफी विकास होगा। इसके निर्माण कार्य में 1347 करोड रुपए की लागत आएगी और इस महत्वाकांक्षी परियोजना को साल 2028 तक पूरा कर लिया जाएगा।

इस बाईपास के बनने से ग्वालियर को मिलेगी नई दिशा

बता दे कि इस वेस्टर्न बाईपास के निर्माण से ग्वालियर की आर्थिक प्रगति होगी इसके साथ ही शहर का विस्तार भी होगा। प्रशासन ने तय किया है कि साल 2028 से पहले ही इस बाईपास का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। यह शहर के लिए गेम चेंजर साबित होगी।

बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्वालियर औद्योगिक केंद्र के रूप में भरेगा। यह बाईपास भौगोलिक असंतुलन को दूर करेगा। इसके आसपास औद्योगिक इकाइयां और लॉजिस्टिक पार्क बनाए जाएंगे जिससे बेरोजगारी काफी हद तक काम हो जाएगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

आधुनिक होगा डिजाइन

इस वेस्टर्न बाईपास का डिजाइन आधुनिक होगा। यहां पर वाहन चालकों के लिए तीन प्रमुख एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाए जाएंगे और 13 अंडर पास बनाए जाएंगे। वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां विशेष एनिमल अंडर पास भी बनाया जाएगा ताकि वन्य जीवों को किसी भी तरह की समस्या ना हो। जल्द इसका निर्माण कार्य तेजी पकड़ेगा।

Back to top button