रतलाम

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: रतलाम से होकर चलेगी 2 नई समर स्पेशल ट्रेन, देखें टाइमिंग और रूट

Ratlam special trains : रेलवे के द्वारा लगातार समर स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है ताकि सफर के दौरान रेल यात्रियों को किसी भी तरह की समस्या ना हो। रेलवे के द्वारा रतलाम से होकर दो समर स्पेशल ट्रेन चलने का फैसला लिया गया है। यह दोनों ट्रेन रतलाम और उज्जैन जैसे बड़े स्टेशनों पर रखेगी ताकि रेल यात्रियों को सफर में परेशानी ना हो।

यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गर्मियों के मौसम में भारतीय रेलवे के द्वारा लगातार समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे ने दो समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है जिनका स्टॉपेज मध्य प्रदेश के मुख्य स्टेशन होंगे।

रेलवे ने मादार मडगांव और वटवा हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। दोनों ट्रेन है एक एक फेर लगाएगी और यह ट्रेन वन वे स्पेशल ट्रेन होगी जिनका स्टॉपेज इन मध्य प्रदेश के प्रमुख स्टेशन होंगे।

मदर मडगांव स्पेशल ट्रेन

3 मई से ट्रेन नंबर 09607 मदर मडगांव स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन रविवार को 19:55 पर मदर से चलेगी और मंगलवार को 4:40 पर मडगांव पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन नीमच स्टेशन पर रात 12:32 पर पहुंचेगी और मंदसौर रात 1:10 पर पहुंचेगी वहीं 3:50 पर यह रतलाम रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

वटवा हावड़ा स्पेशल ट्रेन

1 मई को ट्रेन नंबर 09481 वटवा हावड़ा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन शुक्रवार को 16:45 पर वटवा से चलेगी और रविवार को 10:00 बजे हावड़ा स्टेशन पर पहुंच जाएगी। मध्य प्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन पर रात 22:35 पर यह ट्रेन पहुंचेगी। उज्जैन यह 12:35 पर पहुंचेगी।

दोनों ट्रेन वन वे होगी और उनकी वापसी नहीं होगी। इनमें जनरल और AC क्लास के दोनों डब्बे लगाए जाएंगे ताकि सफर के दौरान किसी भी तरह की समस्या ना हो। गर्मी के छुट्टियों में बड़े पैमाने पर लोग अलग-अलग राज्यों का यात्रा करते हैं ऐसे में इस ट्रेन के चलने से लोगों की समस्या खत्म हो जाएगी और लोग आसानी से सफर कर पाएंगे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button