मध्यप्रदेश

MP News: मप्र के इन 2 शहरों में शुरू हुई हवाई सेवा, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया शुभारंभ

MP News: मध्य प्रदेश में लगातार हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। राज्य के दो शहरों में हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ होने वाली है। राज्य के ओरछा और चंदेरी में आज हवाई सेवा शुरू हुई,मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा उड़ानो का विधिवत्त शुभारंभ किए । बता दे की मुख्यमंत्री ओरछा और चंदेरी को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा की शुभारंभ हुई हैं। यह हवाई यात्रियों को बोर्डिंग भी प्रदान करेगा।

पर्यटन को मिलेगा विस्तार

आपको बता दे की मुख्यमंत्री के इस फैसले से पर्यटन और धार्मिक यात्रा सुगम हो जाएगा। इसके अंतर्गत एमपी में पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा की प्रारंभ होगी। सेवा के नए सेक्टर के अंतर्गत भोपाल चंदेरी ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत हुई ह। आज 19 अप्रैल 10:45 पर मुख्यमंत्री ने इसका शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर भोपाल चंदेरी ओरछा हवाई सेवा की शुरुआत की।

पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा का यह नया सेक्टर राज्य की राजधानी भोपाल को भगवान श्री राम की राजनगर ओरछा और ऐतिहासिक विरासत चंदेरी से जोड़ देगा। यहां हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत होने से आसानी से पर्यटक इन पर्यटन स्थलों पर जा पाएंगे।

आपको बता दे की 5 दिनों तक सप्ताह में हवाई सेवा का लाभ पर्यटक उठा पाएंगे। लंबे समय से इस रूट पर हेलीकॉप्टर सेवा की मांग की जा रही थी और अंततः यहां हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत हो गई है।

कितना लगेगा किराया

भोपाल से चंदेरी की हवाई यात्रा के लिए यात्रियों को 5500 देना होगा वहीं भोपाल से ओरछा का किराया 6500 रखा गया है। आपको बता दे की 6 सीटों वाला आधुनिक हेलीकॉप्टर के माध्यम से यात्री यात्रा करेंगे। हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत होने से लोगों को काफी फायदा होगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button