CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान: लाडली बहनों को मिलेगा तोहफा, योजना की राशि में होगी बढ़ोतरी

Ladli behana Yojana : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नर्मदा पुरम के सिवनी मालवा को हजार करोड रुपए की विकास कार्यों की सौगात दी। गुरुवार को मुख्यमंत्री सिवनी मालवा के एक कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान उन्होंने 1000 करोड़ की लागत से विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नर्मदा पुरम टिमरनी स्टेट हाईवे के उन्नयन और पुनर्निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा सड़क व्यवस्था मजबूत होने से मध्य प्रदेश का विकास होगा इसके साथ ही साथ रोजगार और व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे। लाडली बहनों के लिए भी मुख्यमंत्री ने इस दौरान बड़ी घोषणा कर दी जिसको सुनते ही बहनों के चेहरे पर मुस्कान खिल गई।
बढ़ सकती है लाडली बहन योजना की राशि
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहनों को लेकर भी कई बड़े ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले से ही स्थानीय निकाय और नगरीय निकाय चुनाव में 50% पद लाडली बहनों के लिए आरक्षित है। राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जो बोलती है वह करती है।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा की लाडली बहनों को चिंता करने की जरूरत नहीं है आने वाले समय में लाडली बहना योजना की राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। हम बहनों की हर जरूरत को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में योजना की राशि बढ़ेगी।



















































