मध्यप्रदेश

जल्द जारी होगा एमपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें अपडेट

MP Board result 2026 : मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज जारी होने वाला है। लंबे समय से छात्र रिजल्ट के इंतजार में थे और अब अंततः उनका इंतजार खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आज बुधवार की सुबह 11:00 दोनों परीक्षाओं का परिणाम जारी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जारी करेंगे रिजल्ट

मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा सीएम हाउस से रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। राजा की 16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड के द्वारा इस बार 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रणाली में बड़ा बदलाव किया गया है। अब राज्य के बच्चों को साल में दूसरी बार परीक्षा का अवसर मिलेगा।

शिक्षा अधिकारियों ने कहा कि साइट थोड़ी स्लो हो सकती है रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे में छात्रों को धैर्य रखना होगा। इस साल दसवीं में लगभग 9 लाख और 12वीं में 7 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। दसवीं की परीक्षा 11 फरवरी से 6 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च तक चली थी।

रिजल्ट जारी होने के बाद एमपी बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर पाएंगे। छात्र चाहे तो एसएमएस के माध्यम से भी आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button