बड़ी खबर: 1500 रुपए में मिलेगा यह Gas Cylinder , आधार कार्ड दिखाना होगा जरूरी

LPG gas cylinder update: ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध के वजह से भारत सहित पूरी दुनिया में एलपीजी गैस सिलेंडर का शॉर्टेज हो गया है। एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी होने के वजह से भारत में लगातार नए-नए नियम बना रहे हैं।
गैस सिलेंडर की कमी के वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत बाहर रहने वाले मजदूरों को हो रही है। हालांकि मध्य प्रदेश में मजदूरों के लिए 5 किलो का गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया है और सिर्फ आधार कार्ड दिखाने पर यह गैस सिलेंडर आसानी से मिल जा रहा है।
आधार कार्ड पर मिलेगा छोटा सिलेंडर (LPG gas cylinder update)
मध्य प्रदेश के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में 1000 से अधिक कंपनियां वर्तमान में कार्यरत है और इसमें हजारों की संख्या में मजदूर काम करते हैं। ज्यादातर मजदूर बाहर के राज्यों से आते हैं ऐसे में गैस सिलेंडर की कमी से इन मजदूरों की परेशानियां बढ़ने लगी है। मजदूरों के पास स्थानीय दस्तावेज भी मौजूद नहीं है ऐसे में इन्हें गैस सिलेंडर का कनेक्शन नहीं मिल रहा है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर भी मार्केट में शॉर्टेज देखने को मिल रहा है ऐसे में बाहर का खाना भी काफी महंगा हो गया है। सरकार ने फैसला लिया है कि मजदूरों को 5 किलो वाला एलपीजी गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि वह एलजी की समस्या से ना जुझे ।
खाद्य विभाग द्वारा आधार कार्ड के आधार पर करीब 1500 रुपए में 5 किलो गैस का सिलेंडर उपलब्ध शुरु किए है। इसके बाद सिलेंडर करीब 650 रुपए में मिलेगा। अगर 5 किलो वाला गैस सिलेंडर लेना हो तो आपको सिर्फ अपना आधार कार्ड दिखाना होगा और किसी भी दुकान से आपको आसानी से यह गैस सिलेंडर मिल जाएगा।


























