मध्यप्रदेश

MP News: मप्र में रिश्वत लेते महिला इंजीनियर गिरफ्तार, नगर परिषद में मचा हड़कंप

MP News: एमपी के शहडोल में लोकायुक्त की बड़ी करवाई देखने को मिली है। यहां नगर परिषद खाड़ में रिश्वतखोरी का एक नया मामला उजागर हुआ है। लोकायुक्त के द्वारा महिला इंजीनियर को ₹10000 का रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। लोकायुक्त के इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया।

सामने जानकारी के अनुसार रीवा के जेके कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक की शिकायत के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है। महिला इंजीनियर के द्वारा बिल पास करवाने के लिए ₹20000 मांगा गया था जिसकी पहले किस्त ₹10000 लेते ही लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा और महिला इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया।

शहडोल में हुई यह दूसरी कार्रवाई

बता दें कि शहडोल जिले में एक हफ्ते में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इस एक्शन के बाद दफ्तर में हड़कंप और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। लोकायुक्त रीवा इंस्पेक्टर संदीप भदौरिया के मुताबिक, महिला इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। रिश्वतखोरों पर सख्त कार्रवाई से प्रशासन में एक कड़ा संदेश दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button