कारोबार

Fennel Rate Hike: सौंफ की मिठास से महकी बड़वानी मंडी, अधिकतम भाव पहुंचे 13800 रुपए के पार

Today Fennel Rate Update: अंचल में रबी सीजन की फसलों की आवक अब जोर पकड़ने लगी है। इसी कड़ी में बड़वानी कृषि उपज मंडी में सौंफ की नई फसल की आवक में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। रविवार को मंडी परिसर सौंफ की खुशबू से महक उठा और किसानों को अपनी उपज के बेहतर दाम मिलने से बड़ी राहत महसूस हुई।

मंडी प्रबंधन के अनुसार, इस बार फसल की गुणवत्ता अच्छी होने के कारण बाजार में सौंफ की मिठास बढ़ी है। जिसका सीधा असर नीलामी की कीमतों पर पड़ रहा है। मंडी से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रविवार को मंडी में सौंफ की कुल 222 बोरी आवक दर्ज की गई। नीलामी के दौरान प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसके चलते सौंफ का अधिकतम भाव 13800 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। वहीं मध्यम और सामान्य क्वालिटी की सौंफ का न्यूनतम भाव 6200 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

1 दिन में 144 क्विंटल सौंफ का हुआ व्यापार

एक ही दिन में मंडी में कुल 144 क्विंटल सौंफ का व्यापार हुआ। मंडी जानकारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में रविवार को आवक में अचानक तेजी आई है। किसानों का मानना है कि यदि भाव इसी तरह स्थिर रहे या इनमें और सुधार हुआ तो आने वाले सप्ताह में आक्क का आंकड़ा और बढ़ सकता है। फिलहाल, क्षेत्र के किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आई है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button