मंदसौर

Mandsaur News: फोरलेन हाईवे से जुड़ेगा मंदसौर जिले का शामगढ़ व अंचल, 4.50 करोड़ रुपए से बनेगी सड़क

Mandsaur News: मंदसौर जिले के शामगढ़ और अंचल को फोरलेन हाईवे से जोड़ने हेतु सड़क निर्माण के लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है। नगर के लिए आखिरकार ढाबला रोड से फोरलेन कनेक्टिविटी का सपना साकार होने जा रहा है। 4 करोड़ 50 लाख रुपए से बनने वाली इस सड़क का भूमिपूजन रविवार को किया गया। इस सड़क के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र की कनेक्टिविटी तो बेहतर होगी ही होगी साथ ही साथ सफर भी आसान होगा।

ढाबला रोड की हालत लंबे समय से जर्जर थी। भारी वाहनों की आवाजाही, संकरी सड़क और जगह-जगह गड्डों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती थीं। व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। फोरलेन कनेक्टिविटी बनने से शामगढ़ का आसपास के क्षेत्रों से संपर्क मजबूत होगा। व्यापार को गति मिलेगी, यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ये लोग रहे मौजूद

शामगढ़ और अंचल को फोरलेन हाईवे से जोड़ने हेतु सड़क निर्माण के लिए किए गए भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक हरदीपसिंह डंग, विधायक चंदरसिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, गरोठ जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रणजीत सिंह चौहान, शामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष कविता यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष डालीबाई जोशी, सभापति कृष्णा नवीन फरक्या सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह पंवार ने किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button