देश

U-19 World Cup Live: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप फाइनल में 80 गेंदों में ठोक दिए 175 रन

Vaibhav Suryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच में हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय टीम की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने ब्रिटिश गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की जो सदियों तक याद रखी जाएगी। वैभव सूर्यवंशी ने आज इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में 175 रन की धुआंधार पारी खेली। सूर्यवंशी ने भारतीय टीम के लिए हरारे के मैदान पर 218.75 के स्ट्राइक रेट से बनाएं। इन्होंने अपनी इस धुआंधार पारी में 15 चौके और 15 आसमानी छक्के लगाए। अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में किसी बैट्समैन द्वारा बनाए गए सबसे तेज 175 रन का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम हो गया है।

ब्रिटिश बॉलर मैनी लूम्सडेन ने लिया वैभव का विकेट

धुआंधार बैटिंग के लिए पूरी दुनिया में विख्यात हो चुके अंडर-19 भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आज सबसे तेज 175 रन की पारी खेल कर इतिहास रच दिया है। वैभव सूर्यवंशी का विकेट इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मैनी लूम्सडेन को मिला। मैनी ने वैभव सूर्यवंशी को 175 के स्कोर पर कैच आउट कराया। भारतीय ओपनर बल्लेबाज की ऐतिहासिक पारी का 26 में ओवर में अंत हुआ। हालांकि फाइनल मैच में इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय टीम के लिए अपना काम बखूबी पूर्ण कर दिया।

41 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर भारतीय टीम का स्कोर पहुंचा 323 रन

भारत और ब्रिटेन के बीच खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 41 ओवरों में 323 रन पहुंच गया है। भारतीय टीम की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन, आयुष म्हात्रे ने 53 रन, वेदांत त्रिवेदी ने 32 रन और विहान मल्होत्रा ने 30 रन व आरोन ने 9 रनों का योगदान दिया। वर्तमान में भारतीय टीम की तरफ से अभियान कुंडू साथ रन बनाकर और आरएस अंबरीष 10 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। वहीं इंग्लैंड टीम की तरफ से अलेक्स ग्रीन और जेम्स मिंटो ने दो-दो विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा मैनी लूम्सडेन को एकमात्र वैभव सूर्यवंशी का विकेट हासिल हुआ है।

Back to top button