India Vs Newzealand T-20 Live: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 272 रन का टारगेट, इशान किशन ने लगाया टी-20 का पहला शतक

India Vs Newzealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे t-20 सीरीज के अंतिम पांचवें मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है। भारतीय टीम ने आज तिरुवंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में आज पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 271 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है। आज भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 16 बोलों में 30 रन, सूर्यकुमार यादव ने 30 बोलों में 63 रन और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 42 रन बनाए। वहीं इशान किशन ने आज भारतीय टीम की तरफ से सबसे अधिक 103 रन बनाए। वहीं न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की बात करें तो उनके लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहा। न्यूजीलैंड की तरफ से मात्र लॉकी फर्ग्यूसन ने ही औसत गेंदबाजी करते हुए चार आवर में 41 रन देकर तो विकेट चटकाए।
इशान किशन ने लगाया अपना पहला t-20 शतक
भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन ने आज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर दुनिया की। ईशान ने आज मात्र 43 गेंद में 103 रन बनाकर अपना इंटरनेशनल t-20 का पहला शतक पूरा किया। इस पारी के दौरान ईशान ने 10 चौकों और छह छक्कों को के साथ 239 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। किसान के अलावा भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आज 63 रनों की अर्धशतकीय की पारी खेली।
17 रन के स्कोर पर गिरा न्यूजीलैंड का पहला विकेट
भारतीय टीम की तरफ से आज तिरुवंतपुरम के ग्रीन फील्ड मैदान पर दिए गए पहाड़ जैसे 271 रन के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी न्यूजीलैंड की टीम का पहला विकेट सस्ते में ही गिर गया है। ताजा जानकारी के अनुसार भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप ने न्यूजीलैंड टीम के ओपनर बल्लेबाज टीम सीफर्ट को मात्र पांच रन के स्कोर पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट करवा दिया है। वर्तमान में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलेन 65 रन बनाकर और रचीन रविंद्र 12 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 7 ओवरों की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर 88 रन हो गया है।
