Ratlam News: रतलाम जिले में लापता शादीशुदा नाबालिग लड़की का सरकारी स्कूल के कुएं में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Ratlam News: रतलाम जिले में ताल के पास रणायरा गांव में एक नाबालिग शादीशुदा सप्ताहभर पहले ससुराल से लापता हो गई थी। उसका शव गुरुवार शाम घर के पीछे स्थित सरकारी कुएं से मिला। बॉडी डिकंपोज हो चुकी थी। इसका शुक्रवार को रतलाम मेडिकल कॉलेज में पीएम करवाया। ताल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
ताल थाना प्रभारी तूरसिंह डावर ने बताया कि करीब 17 साल की लड़की की शादी कुछ साल पहले हुई थी। हालांकि शादी के बाद से वह मायके में ही रह रही थी और अभी कुछ महीने पहले ही उसे ससुराल ले जाया गया।
सरकारी स्कूल के कुआं में मिला शव
24 जनवरी को वह ससुराल से लापता
हो गई। परिजन ने गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस व परिजन तलाश कर रहे थे कि 29 जनवरी की शाम उसका शव किसी ने घर के पीछे स्थित सरकारी कुएं में देखा। सूचना पर ताल थाना प्रभारी डावर व टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला और रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां उसका पैनल पीएम करवाने के बाद शव मायके वालों के सुपुर्द कर दिया। चूंकि दुर्गा नाबालिग होकर नवविवाहिता भी थी इसलिए आगे की जांच आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर करेंगी। शुरुआती जांच में ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह कुएं में कैसे गिरी। पीएम रिपोर्ट आने तथा विस्तृत जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।


















































