Today Mandi Bhav: रतलाम मंडी में सोयाबीन 6254 तक और चना इटालियन 5601 रुपए तक बिका, देखिए आज का भाव

Soybean Rate Ratlam Mandi: मध्य प्रदेश राज्य की रतलाम मंडी में आज सोयाबीन पीला की 3251 रुपए से लेकर 6254 तक खरीदी हुई। वहीं मंडी में इटालियन चने का भाव 4925 से लेकर 5601 तक रहा। आज की मंडी भाव की बात करें तो रतलाम मंडी में आज गेहूं लोकवन 2600 से 2967, गेहूं मिल 2300 से 2585, मक्का सफेद 1870, मक्का 1610 से 1697, चना विशाल 4800 से 5490, चना इटालियन 4925 से 5601, चना डालर 7050 से 8991, तुवर 7200 से 8193, सोयाबीन पीला 3651 से 6254, बटला 2601 से 4900, कपास डीसीएच 7840 से 8235, पूरानी लहसून 1200 से 13001, नई लहसून 3801 से 11000, पुराना प्याज 250 से 1380, नया प्याज 280 से 1826 रुपए रहा।
सीतामऊ मंडी
सीतामऊ मंडी में आज सोयाबीन 5000 से 5810, गेहूं 2430 से 2772, लहसुन 3200 से 9300, मेथी 4850 से 5601, अलसी 7100 से 7501, चना 4900 से 5300, प्याज 160 से 1200, मक्का 1210 से 1640, मुंगफली 5500 से 8000, मसूर 5850 से 6000, धनिया 5100 से 8900, रायड़ा 5200 से 6451 रुपए रहा।
नीमच मंडी
नीमच मंडी में आज गेहूं 2200 से 2781, मक्का पीली 1579 से 1902, जौ 2201 से 2449, उड़द 4900 से 10000, चना 3850 से 6321, मसूर 6300 से 7099, चना डॉलर 4500 से 8600, सोयाबीन 4100 से 5500, रायड़ा (सरसों) 4500 से 7456, मूंगफली 6000 से 8050, अलसी 7756 से 7950, तिल्ली 6271 से 9999, पोस्ता 80000 से 142000, मेथी 3900 से 6300, धनिया 5400 से 10200, अजवाइन 9000 से 17200, इसबगोल 5800 से 14576, कलौंजी 17000 से 24650, लहसुन 4100 से 14300, प्याज 395 से 1681, अश्वगंधा 10300 से 29200, तुलसी बीज 16400 से 18011, चिया बीज 15000 से 23000, किनोवा 2700 से 4900 रुपए रहा।










