

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के चलते में एक बड़ा हादसा हो गया है. रविवार दोपहर में साउथ कैंपस इलाके में सत्य निकेतन में एक बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, जिसमें आठ लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है.
वहीं, बिल्डिंग ढहने से सत्य निकेतन इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. इस दौरान तुरंत लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी. जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं. फिलहाल राहत-बचाव का कार्य चल रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. रेस्क्यू टीम मलबे को हटाकर उसमें फंसे लोगों की तलाश में जुटी हुई है. हादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है.
घटनास्थल पर स्थानीय लोग भी पहुंच गए हैं और रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं. फिलहाल प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की है. हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं और किसी के हताहत होने की स्थिति क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.










































