मप्र के 28 जिलों में होगी कल भीषण बारिश, रतलाम, मंदसौर सहित इन जिलों के लिए अलर्ट हुआ जारी

Kal Ka Mausam: मध्य प्रदेश राज्य की जनता के लिए आने वाले अगले 48 घंटे आफत भरे हो सकते हैं। मौसम विज्ञान के अंदर भोपाल के अनुसार अगले 48 घंटे में प्रदेश के 28 जिलों में भीषण बारिश (heavy rain alert MP) हो सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश प्रदेश में मंदसौर सहित 28 जिलों में अगले 48 घंटों में भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है। अगले दो दिन तक भोपाल, उज्जैन, सागर, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग में अति भारी या भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं आज शिवपुरी जिले और शाजापुर जिले में हुई तेज बारिश के कारण नदी नाले उफान पर आ गए हैं। प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण भदभदा डैम का एक गेट भी खोल दिया गया है। इसके अलावा मंदसौर, इंदौर और सीहोर जिले में भी आज सुबह से अच्छी बारिश हुई है। जानकारी के अनुसार इस समय प्रदेश की कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

मंदसौर सहित इन 28 जिलों में भारी बारिश का जारी हुआ अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल द्वारा प्रदेश के मंदसौर सहित 28 जिलों में अगले 48 घंटे में भारी बारिश (heavy rain alert MP) का अलर्ट किया गया है। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के अनुसार प्रदेश की जनता के लिए अगले 48 घंटे आफत भरे हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटे में प्रदेश के मंदसौर, दमोह, नर्मदापुरम शिवपुरी, गुना, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर,भोपाल, उज्जैन, रायसेन, छिंदवाड़ा, बैतूल, सीहोर, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, दतिया, पन्ना, सतना, रीवा, अशोकनगर और विदिशा जिले आज और कल भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ जिलों में आज भी अच्छी बारिश हुई है। प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

रतलाम, इंदौर सहित इन जिलों में अगले 48 घंटे में हो सकती है हल्की से तेज बारिश
मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों में अगले 48 घंटे में हल्की से तेज बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के अनुसार प्रदेश के रतलाम सहित कई जिलों में कल हल्की से तेज बारिश (rain alert Ratlam) होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटे में प्रदेश के रतलाम, नीमच, बुरहानपुर, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, खरगोन, झाबुआ, हरदा, मुरैना, पांढुर्णा, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर जिले के साथ सीधी, सिंगरौली और मऊगंज जिले में भी कल और 6 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कुछ जिलों में मध्यम गति की हवाएं भी चल सकती हैं और रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। (Rain Update MP)





















