जबलपुर में ट्रक के कुचलने से बाइक सवार किसान की मौत, पाटन रोड पर हादसा

जबलपुर. पाटन थानान्तर्गत शहपुरा रोड पर खेत से लौट रहे किसान उत्तमसिंह लोधी को ट्रक ने टक्कर मारकर कुचल दिया, हादसे में उत्तमसिंह के शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना होते देख राह चलते लोग रुक गए. जिन्होने किसान को पाटन के शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने भी जांच के बाद उत्तमसिंह लोधी को मृत घोषित कर दिया.
पुलिस के अनुसार ग्राम खैरी नन्हवारा पाटन निवासी उत्तमसिंह लोधी उम्र 45 वर्ष पेशे से किसान थे, वे बीती रात 9 बजे के लगभग खेती के काम निपटाकर मोटर साइकल से घर के लिए रवाना हुए. जब वे शहपुरा रोड पावर हाउस के सामने से गुजर रहे थे, इस दौरान पीछे से आए आयशर ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी. ट्रक की टक्कर लगते ही उत्तमसिंह उछलकर सामने की ओर गिरे, जिन्हे ट्रक चालक कुचलते हुए निकल गया. हादसे को देख राह चलते लोग रु क गए, वहीं बेटा आशीष सिंह खड़ा था, जिसने पीछा को ट्रक की चपेट में आते देखा तो चीख पड़ा, घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, िजन्हे पूछताछ में बेटे आशीष ने घटना की जानकारी दी. घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे, पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटर साइकल हटवाई इसके बाद यातायात शुरु हो सका.













































