Ratlam-Khachrod Fourlane Highway: रतलाम-खाचरोद हाईवे पर घनी आबादी वाले गांवों में बनेंगे बायपास, 220 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Jaora-Ujjain Greenfield Highway: रतलाम जिले में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मप्र सरकार द्वारा रतलाम खाचरोद फोरलेन हाईवे (Ratlam Khachrod fourlane highway) पर पड़ने वाले घनी आबादी वाले गांवों में बायपास बनाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा सरकार ने रतलाम-खाचरौद मार्ग को जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाईवे (Jaora-Ujjain Greenfield Highway) से जोड़ने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। शुक्रवार को मप्र सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को प्रस्तावित मार्ग निर्माण की कार्ययोजना से अवगत कराया।
रतलाम-खाचरोद फोरलेन हाईवे (Ratlam khachrod fourlane highway) पर खर्च होंगे 220 करोड रुपए
मप्र सरकार जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बसे लोगों की कनेक्टिविटी बढ़ाने और सुविधा उपलब्ध कराने हेतु रतलाम-खाचरोद फोरलेन हाईवे (Ratlam khachrod fourlane highway) पर तकरीबन 220 करोड रुपए खर्च करेगी। जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाईवे और रतलाम खाचरोद फोरलेन हाईवे को आपस में जोड़ने हेतु तैयार किए गए प्रोजेक्ट की प्रेजेंटेशन के दौरान एमपीआरडीसी (MPRDC) के डिविजनल मैनेजर विजय सिंह ने बताया कि राहगीरों की सुविधा और गांवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घनी आबादी वाले गांवों में बायपास दिया जाएगा। मंत्री काश्यप ने प्रोजेक्ट का बारीकी से ले-आउट देखकर जल्द से जल्द डीपीआर (DPR) तैयार करने को कहा। यह पूरा फोरलेन का प्रोजेक्ट 220 करोड़ रुपए का है। (Jaora Ujjain Greenfield Highway)


























