मध्यप्रदेश

एमपी में गर्मी का डबल अटैक, इस जिले के सभी स्कूलो में छुट्टियां घोषित, 27 तारीख से बदलेगा मौसम

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है और सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। सुबह से ही सूरज आग उगलने लगता है इस वजह से लोग घर से निकलना भी कम कर दिए हैं। मौसम विज्ञान को की माने तो अभी राज्य में बारिश की कोई भी संभावना नहीं बन रही है।

भोपाल समेत जबलपुर, उज्जैन और आसपास के इलाकों में लू चल रहे हैं इसके साथ ही साथ अगले दो दिनों तक निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है और मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी चार डिग्री सेल्सियस तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। नर्मदा पुरम में सबसे ज्यादा तापमान है वही खजुराहो में भी 43 डिग्री सेल्सियस तापमान है नौगांव में भी 43 डिग्री सेल्सियस तापमान है और रतलाम में भी 43 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच चुका है।

नर्मदा पुरम के सभी स्कूल बंद

बढ़ती गर्मी को देखते हुए नर्मदा पुरम जिले के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण बच्चों की तबीयत खराब होने लगी थी जिसके बाद स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया। अलीराजपुर में भी स्कूल बंद कर दिया गया था वहीं अन्य जिलों में भी स्कूलों में छुट्टियां की गई है।

27 अप्रैल के आसपास ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button