मध्यप्रदेश

प्रचंड गर्मी का कहर! इस जिले में 5वीं तक के स्कूलों में छुट्टी,9 शहरों में हीट वेव का अलर्ट जारी

Madhya Pradesh weather news: मध्य प्रदेश में दिन ही नहीं बल्कि रात में भी भयंकर गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। तेज धूप के साथ-साथ भयंकर गर्मी पड़ रही है जिसकी वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी है। राज्य में पांचवी तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग के द्वारा पहली बार नौ शहरों में वर्म नाइट का अलर्ट जारी किया गया है।

पिछली 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान छतरपुर के खजुराहो का रिकॉर्ड किया गया है यहां सोमवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस था वहीं मंगलवार को 45 डिग्री सेल्सियस था। ग्वालियर में 42 डिग्री सेल्सियस, दतिया में 42 डिग्री रतलाम में 42 डिग्री रीवा में 42 डिग्री शिवपुरी में 42 डिग्री रायसेन में 41 डिग्री नौगांव में 41 डिग्री नरसिंहपुर में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान है।

मैहर जिले में पांचवी तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित

भयंकर गर्मी के वजह से मैं हर जिले में नर्सरी से पांचवी तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए छुट्टी का आदेश जारी किया है। जिले के सरकारी प्राइवेट और सीबीएसई के साथ केंद्रीय स्कूल भी बंद रहेंगे। छठी से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 से 12:30 तक चलेंगे और शिक्षक 1:30 तक स्कूल में रहेंगे।

नौ शहरों में वर्म नाइट का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, सीहोर रायसेन नर्मदा पुरम छिंदवाड़ा सिवनी रतलाम मंडल और बालाघाट में वर्म नाइट का अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर दिन के साथ-साथ रात में भी भयंकर गर्मी देखने को मिलेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button