करोड़ों रुपए खर्चकर मप्र के इस जिले में सड़कों का होगा कायाकल्प, पुराने सड़कों का भी होगा मरम्मत

MP Roadways News: बड़वानी जिले के सभी वार्डों में नगर पालिका के द्वारा जल्द सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। जो भी सड़क खराब स्थिति में है सभी सड़कों को फिर से बनाया जाएगा। बड़वानी के सभी सड़कों को फिर से बनाया जाएगा क्योंकि यहां ज्यादातर सडके टूटे अवस्था में है।
4 करोड़ की लागत से सड़कों का होगा निर्माण
सभी वार्ड के सड़कों का फिर से निर्माण किया जाएगा। इसके लिए चार करोड रुपए जारी किए जाएंगे। 4 करोड रुपए खर्च कर सभी सड़कों का फिर से निर्माण किया जाएगा।
अधिकारियों के द्वारा उन सभी सड़कों को चिन्हित करना शुरू कर दिया गया है जहां सड़कों का पुन निर्माण की आवश्यकता है। नगर के कई वार्डों के गलियों में सड़क का निर्माण किया जाएगा। जहां की सड़क की स्थिति काम खराब है वहां डामरीकरण का लक्ष्य रखा गया है।
अभिनव कॉलोनी, श्याम बाजार में डामरीकरण की सफलता से अधिकारी उत्साहित है। कार्य के लिए टेंडर नोटिस जारी किए जा चुके है। नपा के अधिकारियों और पदाधिकारी के द्वारा मीटिंग करके विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए जगह चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
पिछले साल भी करोड़ों रुपयों लागत से कई सडक़ों के निर्माण का कार्य किया था, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली थी। फिलहाल पटेल कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, महावीर नगर, मोतीबाग, देवझिरी, पुराना आरटीओ बेड़ी पर सडक़ निर्माण कार्य हुए है।
बरसात में होती थी काफी परेशानी
सड़क टूटी-फूटी होने की वजह से बरसात के मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जगह-जगह पानी भर जाने से लोगों को यात्रा करने में दिक्कत होता था। स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था हालांकि अब सड़क का निर्माण हो जाने से सारी परेशानियां खत्म हो जाएगी।



















































