मध्यप्रदेश

गर्मी से मिलेगी राहत, आज रात से बदलेगा एमपी का मौसम, 2 दिनों तक इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

MP Rain Alert: मध्य प्रदेश में भयंकर गर्मी पड़ रही है। हालांकि बढ़ती गर्मी के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। भीषण गर्मी और हीट वेव के वजह से लोगों की परेशानियां दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। हालांकि आज रात से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और राज्य के कई जिलों में चमक गरज के साथ झमाझम बारिश होगी।

इन जिलों में आंधी बारिश की संभावना

अप्रैल में दूसरी बार राज्य में बारिश जैसे हालात बनने वाले हैं। आज रात से राज्य के कई जिलों के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और राज्य के कई जिलों में तूफानी बारिश भी होगी। आंधी बारिश और ओलावृष्टि के वजह से राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

20 अप्रैल से पश्चिम मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने वाली है। बुरहानपुर खंडवा बैतूल परडोना छिंदवाड़ा जैसे इलाकों में तूफानी हवाएं चलेंगी और झमाझम बारिश होगी। राज्य के कई जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट गुजरी किया गया है।

रतलाम में सबसे ज्यादा तापमान

अभी तक सबसे ज्यादा तापमान रतलाम जिले का दर्ज किया गया है। रतलाम का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया है। इस साल पहली बार रतलाम में 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तापमान गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती रहेगी।

मई के महीने से राज्य के तापमान में जोरदार उछाल देखने को मिलेगा वहीं जून में भी भयंकर गर्मी परेशान करेगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी राज्य के लोगों को तपती गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button