मध्यप्रदेश

एमपी में भीषण गर्मी से बढ़ी परेशानी, अगले 24 घंटे में चमक गरज के साथ इन जिलों में होगी बारिश

MP Ka Mausam: मध्य प्रदेश में आजकल मौसम का मिजाज बदला लग रहा है। राज्य के कई जिलों में भयंकर गर्मी से लोगों का बुरा हाल है वहीं कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जिसका असर एमपी के कुछ जिलों में देखने को मिलने वाला है। राज्य के कई जिलों में बारिश होगी वही रतलाम सहित कई जिलों में भयंकर गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में सबसे ज्यादा तापमान

मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रतलाम में अभी तक सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस है। वही टीकमगढ़ सतना में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान है और ग्वालियर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भोपाल जबलपुर इंदौर और उज्जैन में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इन जिलों में होगी बारिश

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने वाली है। आज मौसम वैज्ञानिकों ने राज्य के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। किन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो चमक गरज के साथ अगले 24 घंटे में भोपाल इंदौर नर्मदा पुरम बैतूल सहित कई जिलों में बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेगी वहीं कई जगहों पर बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button