MP Board Topper: मजदूर की बेटी बनी MP बोर्ड 12वीं परीक्षा की टॉपर, रिजल्ट देख रो पड़े पिता

MP Board topper Chandni Vishwakarma: मध्य प्रदेश बोर्ड के द्वारा आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा रिजल्ट जारी किया गया। जैसे ही रिजल्ट जारी हुआ छात्रों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिला। चांदनी विश्वकर्मा 12वीं कॉमर्स विद मैथ स्ट्रीम में स्टेट टॉपर है। चांदनी ने बताया कि वह NDA का तैयारी करना चाहती हैं और देश सेवा करना चाहती हैं।
चांदनी को 500 में से 494 अंक मिले हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान चांदनी ने बताया कि उन्होंने बड़े ही लगन के साथ पढ़ाई किया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता मजदूरी करते हैं और बीच में पिता की तबीयत भी खराब हो गई थी। वह एनडीए का एग्जाम क्लियर करके देश सेवा करना चाहती हैं।
चांदनी के पिता बेटी का रिजल्ट देखकर रो पड़े। उन्होंने कहा कि हम मजदूर लोग हैं और मैं फर्नीचर बनाने का काम करता हूं। आज मेरी बेटी ने मेरा नाम रोशन कर दिया।
चांदनी की मां को भी अपनी बेटी पर काफी गर्व है। चांदनी की मां ने बताया कि हमारी बेटी बेहद ही साधारण परिवार इसमें रही है। हमें उम्मीद था कि हमारी बेटी कुछ बड़ा करेगी और आज हमारी बेटी ने स्टेट टॉपर बनाकर पूरे परिवार का नाम रोशन किया है।
एमपी बोर्ड में लड़कियों ने मारी बाजी (MP Board topper Chandni Vishwakarma)
एमपी बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का दबदबा देखने को मिला है। इस बार हर साल के मुकाबले काफी अच्छा रिजल्ट रहा है। 12वीं में 76.01% छात्र पास हुए हैं। वही दसवीं में 73.4% छात्र-छात्र पास हुए हैं।



















































